फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना गाइड लाइन की कड़ाई के साथ शुरू हुई पढ़ाई

विज्ञापन
फोटो-24एयूआरपी-3- खानपुर फफूंद स्कूल में बच्चों को पढ़ाते शिक्षक। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। मंगलवार को शासन के निर्देश पर कक्षा छह से आठ तक के समस्त बच्चों के लिए भी स्कूलों में ऑफलाइन पढ़ाई शुरू कर दी गयी। मान्यता प्राप्त प्राइवेट व परिषदीय स्कूलों में बच्चों को मास्क व अन्य सावधानियों का पालन करते हुए विद्यालय में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

शासन से प्राप्त गाइडलाइन के अनुसार ज्यादा बच्चों वाले विद्यालयों में दो शिफ्ट में बच्चे बुलाए गए। बच्चों के अभिभावकों से सहमति पत्र भी भरवाए गए। सहमति पत्र भरने के बाद ही बच्चों को प्रवेश दिया गया। स्कूल पहुंचे बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग हुई। परिषदीय स्कूलों में रसोइयों व अन्य स्टाफ से वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र भरवाया गया। बच्चों के लिए मंगलवार को एमडीएम में तय मीनू के अनुसार दाल चावल दिया गया। बीएसए चंदना राम इकबाल ने बताया कि सभी स्कूलों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। कोरोना गाइडलाइन नियमों के मुताबिक ही शिक्षण कार्य किया जाएगा। शासन के निर्देशों का पालन नहीं करने पर स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी।
बिधूना। स्कूलों में पंजीकृत बच्चों के बीमार होने और उनके अभिभावकों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली गई। स्कूलों में बच्चों को क्लास में बैठने के दौरान मास्क अनिवार्य किया गया। बुखार, जुखाम, खांसी से पीड़ित छात्र-छात्राओं को स्कूल आने से मना किया गया।
विज्ञापन

औरैया सदर के निजी और सरकारी स्कूलों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में पहले दिन उपस्थिति न के बराबर रही। इस दौरान स्कूल पहुंचे बच्चों से अब तक की गई ऑनलाइन पढ़ाई के बारे में जानकारी ली गई। इसके साथ ही उन्हें स्कूल में आगे किस तरह ऑफलाइन पढ़ाई होगी, इसकी जानकारी के साथ-साथ संक्रमण से बचाव के बारे में बताया गया।
सीन-1- पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिधूना में प्रधानाचार्य संजय सिंह सेंगर ने बताया कि स्कूल में 265 छात्र-छात्राएं पंजीकृत है। जिसमें कोरोना काल में पहले दिन कक्षा छह में 45 व कक्षा सात में 42 व कक्षा 8 में 34 बच्चे पहुंचे। यहां दो पालियों में स्कूल का संचालन किया गया। प्रत्येक कमरे में 15 से 20 छात्र-छात्राएं बैठे मिले।
सीन-2: पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामपुर बामपुर में कक्षा छह, सात व आठ को मिलाकर कुल चार छात्र ही उपस्थित हुए। जिन्हें प्रधानाचार्य सहदेव कोरोना बचाव की जानकारी के साथ पढ़ाते हुए नजर आए। उन्होंने बताया कि एक-दो दिन में संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
सीन-3- कंपोजिट स्कूल खानपुर फफूंद में बच्चों की संख्या अच्छी खासी रही। यहां पहले दिन पहुंचे बच्चे अनुशासन में दिखे। ड्रेस पहन और मास्क लगाए बच्चे नियमों का पालन करते दिखे। शिक्षक बच्चों को कोरोना नियम के साथ कक्षा में प्रवेश करने और एमडीएम खाने तथा कापी, किताबों के इस्तेमाल पर पहले दिन विशेष जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें