फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कराटे में गोल्ड मेडल जीतकर सार्थक ने किया जिले का नाम रोशन

विज्ञापन
ट्राफी व गोल्ड मेडल दिखाते सार्थक राज तिवारी - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती है। ये कहावत सार्थक होती है, जगन्नाथपुर में जन्मे आठ वर्षीय सार्थक राज तिवारी पर। जिन्होंने जयपुर (राजस्थान) में आयोजित नेशनल कराटे चैंम्पियन शिप में गोल्ड मेडल हासिल कर परिवार और जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

जिले की तहसील अजीतमल के गांव जगन्नाथपुर निवासी किसान शिवकुमार तिवारी व रेखा तिवारी के सार्थक राज तिवारी पौत्र हैं। सार्थक ने 18-19 सितंबर को इंडियन मार्शल आर्ट संस्थान (आईएमएएस) जयपुर (राजस्थान) द्वारा आयोजित नेशनल कराटे चैंम्पियन शिप के 8 से 9 वर्ष वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है। इस स्पर्धा में 12 प्रदेश के करीब 600 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था।
सार्थक को आईएमएएस के जनरल सेक्रेटरी हेमंत जैन ने गोल्ड मेडल प्रदान किया। सार्थक आर्यन स्कूल ऑफ संस्कार मुरार ग्वालियर मेें कक्षा पांच के छात्र हैं। एचीवर्स एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं। सार्थक के पिता डॉ. ब्रहम किशोर तिवारी बाबरपुर में आई- डेंटल क्लीनिक चलाते हैं। मां वंदना गृहणी हैं। सार्थक ने सफलता का श्रेय बाबा शिवकुमार तिवारी और कोच अमित यादव को दिया है। सार्थक की सफलता पर उनके घर जगन्नाथपुर में लोग बधाई देने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें