फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: चेकिंग अभियान में सूतफेनी समेत 10 मिठाइयों के नमूने लिए

विज्ञापन
दुकान पर नमूना लेती खाद्य सुरक्षा व औष​धि टीम। स्रोत: कर्मी। - फोटो : दुकान पर नमूना लेती खाद्य सुरक्षा व औष​धि टीम। स्रोत: कर्मी।
विज्ञापन
फोटो 06 एयूआरपी 18 दुकान पर नमूना लेती खाद्य सुरक्षा व औषधि टीम। स्रोत: कर्मी।
विज्ञापन

- आज भी चलेगा अभियान, नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को चेकिंग अभियान चलाया। इसमें अलग-अलग दुकानों से सूतफेनी समेत 10 मिठाइयों के नमूने लिए। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार राय के नेतृत्व में जिले में चार दिन मिलावट के खिलाफ चार से सात अगस्त तक अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को दिबियापुर के गांव मधवापुर, फतेहपुर व दिबियापुर कस्बा स्थित डेयरी व दूध दुकान से चार नमूने लिए गए। इसके अलावा गांव हरचंदपुर की मिठाई से बूंदी के लड्डू व पनीर का नमूना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गांव रामगढ़ की एक दुकान से बेसन का लड्डू व खोया का नमूना लिया गया। बिधूना के बेला रोड स्थित मिठाई की दुकान से बर्फी , भगत सिंह चैराहा बिधूना सूतफेनी का नमूना संग्रहीत किया। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने बताया कि विभाग की अलग-अलग टीम ने 10 नमूने लिए हैं। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें