फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: हाफिज पर बालक के साथ गलत हरकत व मारपीट करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। एक गांव की महिला ने शहर के एक हाफिज पर बेटे के साथ गलत हरकत करने व मारपीट का आरोप लगाया है। 27 जुलाई को बालक मामा की शादी में शामिल होने के लिए आया था। नहाने के दौरान मां ने उसके शरीर पर चोट निशान देखा, तब मामले का खुलासा हुआ। कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

कोतवाली के एक गांव निवासी महिला ने शहर के हाफिज पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने बताया कि उसका नौ साल का बेटा शहर में रहकर कुरान की पढ़ाई करता है। 27 जुलाई को भाई की शादी के कारण छुट्टी कराने के बाद बेटे को साथ ले गई। वहां नहाने के दौरान बेटे के शरीर पर गहरे चोट निशान देख मां सन्न रह गई।
पूछताछ में बेटे ने बताया कि 26 जुलाई को हाफिज अपने साथ कमरे में ले गया। वहां गलत हरकतें करने लगा। भागने का प्रयास करने पर उसे कमरे में बंद कर दिया। मारपीट करने लगा। बालक के मना करने पर आरोपी ने कान में इयरफोन लगाकर बेरहमी से पिटाई की। जानकारी के बाद बालक की मां, पिता व अन्य लोग आरोपी के पास पहुंचे। आरोप है कि हाफिज ने गाली-गलौज करते हुए भगा दिया। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी है। मां की ओर से दी गई तहरीर पर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें