औरैया। किसानों की जमीन पर बन रहे रेलवे पुल का काम मुआवजे के कारण फंसा हुआ है। मंगलवार को आकलन समिति के अध्यक्ष व एसडीएम की मौजूदगी में किसानों से बात की गई। अफसरों ने किसानों की समस्या का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया है।
कंचौसी रेलवे क्रॉसिंग के पास कानपुर देहात के राजस्व गांव बानखास व रानेपुर रसूलाबाद की भूमि पर बनाए जा रहे रेलवे पुल का काम प्रभावित है। किसान भूमि का आवासीय रेट पर मुआवजा देने की मांग पर अड़े हैं। शासन द्वारा गठित सामाजिक समाधान आकलन समिति के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार मिश्रा, एसडीएम डेरापुर ऋषिकांत राजवंशी, तहसीलदार लाल सिंह, ब्रिज कार्पोरेशन के इंजीनियर अहिबरन सिंह, लेखपाल कानूनगो ने मंगलवार को किसानों के साथ बैठक की।
किसान राजकुमार दुबे, राजेंद्र प्रताप सिंह राजू, उपेंद्र चतुर्वेदी, सुरेंद्र सिंह यादव, मुन्ना चौबे, ओम प्रकाश सविता आदि ने समिति के सामने एक साल पहले के सहमति पत्र के अनुसार आवासीय रेट से भुगतान करने की मांग की। इस पर समिति ने जिला व भूमि अधिग्रहण अधिकारियों को शीघ्र रिपोर्ट देकर समाधान का आश्वासन दिया।