औरैया। सदर तहसील के पास कार्यकर्ता लेकर जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम पहुंचे। यहां जिलाध्यक्ष व पदाधिकारियों ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, लेकिन पदाधिकारी भीड़ नहीं जुटा पाए। वहीं बिधूना में जमकर प्रदर्शन हुआ।
मंगलवार को भगत सिंह चौराहे पर समाजवादी पार्टी के बिधूना विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रानू पालीवाल के नेतृत्व में सपा के लगभग 40 से 50 कार्यकर्ताओं में पहुंचकर अखिलेश यादव की गिरफ्तारी को लेकर रोष प्रकट किया। साथ ही नारेबाजी की।
इस मौके पर गौरव रघुवंशी, छत्रपाल सिंह वर्मा, बबलू यादव, उमा सिंह यादव, अरविंद यादव, जिला पंचायत सदस्य अखिलेश यादव, राजेश प्रताप सिंह यादव पूर्व प्रधान मौजूद रहे। (संवाद)