फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: रोडवेज बस सेवा शुरू, बिधूना से औरैया की राह आसान

Tue, 08 Jul 2025 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
बिधूना से औरैया को जाने वाली बस। - फोटो : बिधूना से औरैया को जाने वाली बस।
विज्ञापन
बिधूना। देर से ही सही मगर परिवहन विभाग दुरुस्त आया। जनता को सुविधा देने के लिए परिवहन विभाग ने बिधूना-औरैया रूट पर बस सेवा शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इससे जिला मुख्यालय व कचहरी आने जाने वालों के लिए सफर आसान हो गया। स्थानीय अधिवक्ताओं ने बस सेवा शुरू करने की मांग उठाई थी। तहसील क्षेत्र से जिला मुख्यालय व कचहरी आने-जाने के लिए एक भी बस नहीं चलती थी।
लोगों की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए अमर उजाला ने पहले 23 फरवरी, फिर 26 जून को प्रकाशित की थी। इसका संज्ञान लेकर बिधूना के अधिवक्ता अरविंद दुबे व तहसील अध्यक्ष सदन सिंह शाक्य डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी से मिले। उन्होंने परिवहन विभाग के बस चलाने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर परिवहन विभाग ने लगभग एक साल से बंद बरौनाकला औरैया रूट की बस का संचालन शुरू कर दिया। रोडवेज बस सुबह 7 बजे बरौनाकला से चलकर 7ः20 बजे कुदरकोट पहुंचेगी।
कुदरकोट से 7ः25 बजे बिधूना, 8 बजे भगत सिंह चौराहे पर पहुंचेगी। बिधूना से 8 बजे बस चलकर दिबियापुर 8ः40 बजे और वहां से मुख्यालय के बाद करीब 9ः30 करीब औरैया पहुंचेगी। शाम हो यही बस औरैया से 5 बजे चलेगी। 5ः30 दिबियापुर, इसके बाद रामगढ़ होते हुए 6.30 बजे बिधूना और करीब 7.30 बजे बरौनाकला में यात्रियों को उतारेगी।
एआरएम अर्पणा मीनाक्षी ने बताया कि सुबह बरौनाकला से औरैया व शाम को औरैया से बरौनाकला जाने के लिए बस चलाई गई है। सवारियां यदि निकलती रहेंगी तो बस नियमित रूप से संचालित रहेगी।
विज्ञापन

पूर्व में भी बस चली थी, लेकिन सवारियां न मिलने पर घाटा होने पर बस बंद कर दी गई थी। क्षेत्रीय जनता की दिक्कतों को देखते हुए फिर से बस का संचालन शुरू कर दिया गया है। इससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें