टक्कर से क्षतिग्रस्त रोडवेज बस।
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर से आ रही रोडवेज बस में पिपरौली शिव गांव के पास चालक बस में सवारियां बैठा रहा था। बस में तेज गति से आ रहे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। बस में पीछे बैठी छह सवारियां चुटहिल हो गईं। इन्होंने निजी अस्पताल में मरहम पट्टी करवाई। वहीं चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
रविवार की सुबह कानपुर से बिधूना जा रही विकास नगर डिपो की रोडवेज बस का चालक पिपरौली शिव गांव में सवारियां बैठा रहा था। इसी बीच कानपुर की तरफ से तेज गति से आ रहे ट्रक ने बस में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से बस का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बस में बैठीं करीब आधा दर्जन सवारियां घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने घायलों को पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां मरहम पट्टी करवाने के बाद सवारियां दूसरी बस से गंतव्य रवाना हो गईं। टक्कर मारने वाले ट्रक का चालक व हेल्पर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।