फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर गई औरैया डिपो से 35 बसें, यात्री हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कानपुर में 28 दिसंबर को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में औरैया डिपो की 35 बसें लगने से जिले में परिवहन व्यवस्था चरमरा गई। डिपो से 30 बसों का ही संचालन हुआ। यात्रियों को बसों के इंतजार में घंटों भटकना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी झांसी, फर्रुखाबाद और आगरा रूट के यात्रियों को हुई। क्योंकि इन रूटों पर बसों का संचालन कम रहा।
विज्ञापन

औरैया डिपो से कुल 65 बसों का संचालन होता है। यह बसें आगरा, दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, फर्रुखाबाद, झांसी व अन्य जिलों के लिए संचालित होती हैं। कानपुर के निराला नगर रेलवे ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होने वाली रैली में भीड़ ले जाने के लिए औरैया डिपो की 35 बसें लगाई गई हैं। इस कारण सिर्फ 30 बसें ही सोमवार को यात्रियों के लिए उपलब्ध हो सकीं।
सुबह से रोडवेज डिपो पर यात्रियों की भीड़ रही। उन्हें घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा। दोपहर तक यात्रियों की संख्या और बढ़ गई। डिपो में कई बसें खड़ी तो दिखीं लेकिन जानकारी करने पर पता चला कि यह सभी रैली के लिए बुक हैं। इस पर कुछ यात्रियों ने नाराजगी जताई और व्यवस्थाओं को कोसा।
विज्ञापन

यात्रियों का कहना था कि बसें बुक की गई थीं तो परिवहन विभाग के अधिकारियों को वैकल्पिक व्यवस्था पहले से करनी चाहिए थी। उधर, काफी देर बाद कुछ यात्रियों को बसों में जगह मिली, जबकि कई मायूस होकर लौट गए। सबसे ज्यादा परेशानी झांसी, फर्रुखाबाद, आगरा जाने वाले यात्रियों को हुई।
ऑटो-टेंपो वालों की हुई चांदी
रोडवेज बसों के न मिलने से कई लोगों ने ऑटो व टेंपो बुक किए। चालकों ने अजीतमल, बकेवर, इटावा, बेला, कन्नौज, दिबियापुर, सिंकदरा, अकबरपुर, जलौन, उरई आदि जगहों पर जाने के लिए बुकिंग की और यात्रियों से मनमाना किराया वसूला। इससे यात्रियों को परेशानी के साथ ही किराया अधिक लगने का भी दर्द झेलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें