औरैया जिले के अजीतमल में शुक्रवार रात 12 बजे तेज बारिश के दौरान जोधपुर से कोयला लेकर कानपुर जा रहा तेज रफ्तार ट्रक इटावा चकेरी हाईवे पर गढ़िया ओवरब्रिज के पास खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गया।
विज्ञापन
दुर्घटना होते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक के केबिन में फंसे घायल चालक सोनू (28) निवासी ग्राम अबीहफीजपुर थाना कांठ जनपद मुरादाबाद और हेल्पर निखिल कुमार को अजीतमल स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
जहां से गंभीर हालत में चालक को चिचौली जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में चालक ने दम तोड़ दिया। शनिवार सुबह कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ अजीतमल प्रदीप ने बताया कि घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है।