पुलिस अधिकारियों की बैठक लेते आईजी मोहित अग्रवाल साथ में एसपी अपर्णा गौतम।
- फोटो : AURAIYA
औरैया। ककोर स्थित एसपी कार्यालय में बुधवार को आईजी कानपुर जोन मोहित अग्रवाल ने बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। इसमें पंचायत चुनाव में अराजकता फैलाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। महिला संबंधी अपराधों पर विशेष सतर्कता बरतने के साथ इनामी अपराधियों को गिरफ्तार करने की बात कही।
आईजी ने पंचायत चुनाव के मद्देनजर अराजकतत्वों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। कहा कि ऐसे सभी अपराधियों को चिह्नित कर जेल भेजा जाए। उन्होंने जिले से अपराध व अपराधियों को खत्म करने पर जोर दिया। आईजी ने थाना स्तर से की गई निरोधात्मक कार्रवाई की समीक्षा की।
वांछित अभियुक्तों, गैर जमानती वारंटियों की गिरफ्तारी की बात कही। महिलाओं की शिकायत का त्वरित निस्तारण करने को कहा। बैठक में एसपी अपर्णा गौतम, एएसपी शिष्य पाल, सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव, सीओ बिधूना मुकेश प्रताप सिंह, सीओ अजीतमल कमलेश नारायण पांडेय, सीओ अमित सिंह व सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।