फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गैस लीकेज होने से रेस्टोरेंट में लगी आग, युवती को बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर में जेसीज चौराहे के निकट एक रेस्टोरेंट में गैस सिलिंडर में रिसाव होने के चलते भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। तो वहीं आग से घिरी एक लड़की को सकुशल बाहर निकाला। आग बुझाने के दौरान रेस्टोरेंट मालिक का हाथ झुलस गया।
विज्ञापन


सदर कोतवाली के अंतर्गत आने वाले गांव दौलतपुर निवासी शिव मोहन तिवारी ने जेसीज चौराहा के निकट सदर कोतवाली से कुछ दूरी पर जगह खरीदी थी। इसमें निचले हिस्से में पंड़ित डोसा कार्नर और ऊपर हिस्से में बने कमरों में परिवार समेत रहते हैं। शुक्रवार की दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे रेस्टोरेंट के किचन में खाना बन रहा था। अंदर रेस्टोरेंट में कुछ ग्राहक भी मौजूद थे। तभी गैस रिसाव होने पर अचानक आग लग गई।
स्थानीय लोगों की मानें तो जब आग लगी उस समय किचन में कोई भी कर्मचारी नहीं था। आग की लपटों को देख आसपास के दुकानदारों में खलबली मच गई। सूचना कोतवाली पुलिस और दमकल विभाग को देकर सभी दुकानदार आग बुझाने में जुट गए। तभी पास ही मौजूद रेस्टोरेंट संचालक भी पहुंचा और आग बुझाने में जुट गया। इधर रेस्टोरेंट के ऊपर बने मकान में मौजूद लोगों ने छत के रास्ते पड़ोसी के घर पहुंचकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। तो वहीं रेस्टोरेंट के अंदर आग की लपटों से घिरी लड़की के चीखने पर दमकलकर्मियों ने उसे बचाया। आग से रेस्टोरेंट का फर्नीचर आदि सभी सामान जलकर राख हो गया। इधर आग बुझाने के दौरान रेंस्टोरेंट संचालक का हाथ भी झुलस गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें