फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसाधनों का टोटा, फिर रोडवेज को हुई कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। संसाधनों और सुविधाओं का टोटा होने के बावजूद रोडवेज की औरैया डिपो ने अक्तूबर महीने में बीते साल की अपेक्षा ज्यादा राजस्व प्राप्त किया। डिपो की अक्तूबर माह की आमदनी 2.60 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल अक्तूबर से 20 लाख रुपये अधिक है। जबकि इस बार डिपो में 10 बसें कम रहीं। एआरएम आरएस चौधरी ने बताया कि दीपावली के त्योहार पर बसों में सवारियां ज्यादा मिलने से राजस्व बढ़ा है। राजस्व वृद्धि में डिपो को चालक-परिचालकों ने भी अहम भूमिका अदा की है।
विज्ञापन

औरैया डिपो में इस समय 75 बसों का बेड़ा है। वहीं संसाधनों की कमी भी डिपो अधिकारियों को झेलनी पड़ रही है। ऐसे में विभाग के अधिकारी नुकसान का अंदाजा लगा रहे थे। पर डिपो ने उम्मीद से ज्यादा आय की। एआरएम आरएस चौधरी ने बताया कि अबकी अक्तूबर में डिपो की बसों को खूब सवारियां मिलीं। इसके चलते इस बार औरैया डिपो का राजस्व 2.60 करोड़ रुपये रहा है, जो पिछले साल अक्तूबर 2018 से लगभग 20 लाख रुपये अधिक है। उन्होंने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार 10 बसें कम हुई है।
एआरएम ने बताया कि दीपावली के अवसर पर 25 अक्तूबर से तीन नवंबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 25 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक डिपो ने 70 लाख रुपये का राजस्व कमाया है। तीन नवंबर तक यह राजस्व लगभग एक करोड़ के करीब पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि बेहतर बसों के संचालन में डिपो के चालक और परिचालकों ने अहम भूमिका निभाई है। प्रोत्साहन योजना का लाभ लेने के लिए चालक-परिचालकों ने छुुट्टियां भी नहीं मनाई।
विज्ञापन

बसों का इंतजार करते रहे यात्री
शुक्रवार की शाम 3:18 बजे तक डिपो परिसर और बाहर सड़कों पर सवारियों की खूब भीड़ देखने को मिली। छोटे रुटों पर सफर करने के लिए सवारियों को एक से डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ा। ऐसी सवारियों के लिए बाहरी डिपो की बसें सहारा बनीं। शुक्रवार को सुबह 11:15 बजे डिपो के बाहर कानपुर जाने के लिए सवारियों की काफी भीड़ मौजूद रही। एक के बाद एक दो बसों को कानपुर रवाना किया गया। इसके बाद भी सवारियों को वाहन का इंतजार करना पड़ा। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें