फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल बर्बाद कर मारपीट में 50 पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बिधूना थानाक्षेत्र के रुरुकला गांव में जमीन के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट की थी। आरोप है कि खेत में खड़ी फसल को जबरन ट्रैक्टर से जोतकर बर्बाद कर दिया। मामले में पीड़ित ने 15 नामजद समेत 50 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

रुरुकला निवासी रामकिशन ने बताया कि बुधवार शाम चार बजे गांव के संजय सिंह, बृजपाल सिंह, रंजीत सिंह, उदयभान सिंह, शशिकांत, शिवाकांत, रविकांत, मोहित, लल्ला, गया प्रसाद, फूलसिंह, हनी, अंबरीश दीक्षित, पृथ्वीपाल सिंह, सदाम समेत 50 लोग आए और घर पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने पुत्रवधू सोनी, हेमा, प्रवीन, सुशील कुमार के ऊपर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच बचाव में आए लोगों पर पथराव किया। आरोपियों ने खेत में खड़ी घुइयां की फसल जोत कर बर्बाद कर दी।
थानाप्रभारी शशांक राजपूत ने बताया कि दो पक्षों में जमीन को लेकर विवाद हुआ है। काफी समय से दोनों के बीच यह मामला चल रहा था। खेत में खड़ी फसल को जोतने और मारपीट पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मौके से एक ट्रैक्टर कब्जे में लिया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें