फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायल (औरैया)। थाना क्षेत्र के गांव गपचारियापुर में दिबियापुर बेला मार्ग के पास शुक्रवार देर रात हुए हादसे में युवक की मौत के मामले में अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जबकि मृतक के जीजा की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

गांव हर्राजपुर निवासी शिव सिंह (35) पुत्र प्रेम सिंह गांव सेंगनपुर मुरादगंज निवासी बहनोई नीलेश (28) पुत्र ज्ञान सिंह के साथ शुक्रवार शाम बाइक से भूलाहार से बहन की सास की तेरहवीं से होकर लौट रहे थे।
इस दौरान गपचारियापुर गांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी थी। हादसे में शिव सिंह की मौत हो गई थी। थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया कि शिव सिंह के चाचा राघवेंद्र सिंह की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ट्रैक्टर कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़ा करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें