फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा एमएलसी कमलेश पाठक की ग्राम पंचायत सामान्य

विज्ञापन
20एयूआरपी04 - सहार ब्लाक में आरक्षण सूची देखते ग्रामीण। - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अनंतिम आरक्षण सूची शनिवार को जारी कर दी गई। जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए 23 पदों में अनुसूचित जाति के लिए चार, अनुसूचित जाति महिला के लिए तीन, पिछड़ा वर्ग के लिए चार, पिछड़ा वर्ग महिला के लिए दो, महिला के लिए तीन जबकि सात वार्ड आरक्षित रखे गए हैं।
विज्ञापन

जिले के सात ब्लॉक प्रमुखों में तीन अनारक्षित, अनुसूचित जाति महिला, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग महिला व पिछड़ा वर्ग के लिए एक-एक पद रखा गया है। सपा एमएलसी कमलेश पाठक की ग्राम पंचायत और सांसद का गोद लिया गांव इस बार अनारक्षित होने से यहां की चुनावी गणित बदल गई है। पिछली आरक्षण सूची में ये सीटें आरक्षित थी।
हाईकोर्ट के आदेश के बाद वर्ष 2015 के आरक्षण को मानते हुए दूसरी बार अनंतिम आरक्षण सूची का प्रकाशन शनिवार को किया गया है। इसके बाद अधिकांश बड़ी ग्राम पंचायतों के सामान्य होने से दावेदारों के मुरझाए चेहरे खिल उठे हैं।
विज्ञापन

तीन मार्च को जारी आरक्षण सूची में सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत क्योंटरा, खानपुर, रोंशगपुर, भरतौल, भड़ारीपुर, निगढ़ा, मिहौली आदि आरक्षित हो गई थी।
इस बार सामान्य होने से दावेदारों ने एक बार फिर यहां जोर आजमाइश शुरू कर दी है। भड़ारीपुर सपा एमएलसी कमलेश पाठक का पैतृक गांव है।
सपा एमएलसी सहित उनके दोनों भाई इस समय दोहरे हत्याकांड में जेल में निरुद्ध हैं। क्योंटरा ग्राम पंचायत सांसद का गोद लिया गांव हैं। इन बड़ी ग्राम पंचायतों में सीट सामान्य होने से दावेदारों की संख्या में गुणात्मक इजाफा होने की संभावना बढ़ गई है। पिछले एक साल से कई दावेदारों ने तैयारियां शुरू कर दी थी।
क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद का आरक्षण ब्लॉकवार
ब्लॉक आरक्षण
बिधूना महिला
एरवाकटरा पिछड़ा वर्ग महिला
अछल्दा अनारक्षित
अजीतमल अनारक्षित
औरैया अनुसूचित जाति
भाग्यनगर अनुसूचित जाति महिला
सहार अनारक्षित
जिला पंचायत सदस्य पदों का आरक्षण एक नजर में
स्थान आरक्षण
औरैया प्रथम अनुसूचित जाति
औरैया द्वितीय अनारक्षित
औरैया तृतीय महिला
औरैया चतुर्थ महिला
भाग्यनगर प्रथम महिला
भाग्यनगर द्वितीय अनुसूचित जाति
भाग्यनगर तृतीय अनुसूचित जाति महिला
भाग्यनगर चतुर्थ अनुसूचित जाति महिला
सहार प्रथम महिला
सहार द्वितीय पिछड़ा वर्ग
सहार तृतीय अनारक्षित
बिधूना प्रथम अनुसूचित जाति
बिधूना द्वितीय अनुसूचित जाति
बिधूना तृतीय अनुसूचित जाति
एरवाकटरा प्रथम पिछड़ा वर्ग
एरवाकटरा द्वितीय पिछड़ा वर्ग महिला
एरवाकटरा तृतीय अनारक्षित
अछल्दा प्रथम अनुसूचित जाति
अछल्दा द्वितीय अनुसूचित जाति महिला
अछल्दा तृतीय अनुसूचित जाति महिला
अजीतमल प्रथम महिला
अजीतमल द्वितीय अनारक्षित
अजीतमल तृतीय पिछड़ा वर्ग
ब्लॉक औरैया प्रधान पदों का आरक्षण
अनुसूचित जाति महिला - आनेपुर, अंतौल, बाकरपुर, बखरिया, बरमूपुर, भौंतापुर, नवादा ज्वाला प्रसाद, सलैया।
अनुसूचित जाति - बरीपुरमाफी, चिरुहूली, जैतपुर, जरौलिया, कखावतू, करमपुर, कसबा जाना, लुहियापुर, माल्हेपुर, पढ़ीन, रजपुरा, रुदौली, शहबदिया, सिहौली।
पिछड़ा वर्ग महिला - फरिहा, इंगुठिया, जुहीखा, कसबा सेंगनपुर, रसूलपुर-हुलासराय, सलेमपुर-नवल सिंह, सुरान, तिलकपुर, बमुरीपुर।
पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण - एमा-सेंगनपुर, असेवा, असेवटा, अयाना, बरबटपुर, भगौतीपुर, धनऊपुर, जैतापुर, पन्हर, प्रयागपुर, रोशंगपुर, सुंदरीपुर, सिखरना, त्योरलालपुर, तुर्कीपुर चित्तर सिंह।
महिला - अजनपुर, अकबरपुर, बवाईन, भाऊपुर, चौकी, चिचौली, धौरेरा, इकौरापुर, जसवंतपुर, जऔरा, खरका, कुंवरदेवपुर, रौतियापुर, शहाब्दा, सैनपुर।
अनारक्षित - बहादुरपुर-इंगुठिया, भड़ारीपुर, भरसेन, भरतौल, भासौन, बीजलपुर, बिरिया, दासपुर, धमसैनी, गाजीपुर-ईश्वर प्रसाद, गोहना, हसुलिया, जलोखर, क्योंटरा, खानपुर, मधूपुर, महारथपुर, महेवा, मई-मानपुर, मंसुखपुर, मढ़ापुर, मिहौली, नंदगांव, नरोत्तमपुर, नसीराबाद, निगढ़ा, पड़रिया, पुर्वा रहट, रजौहापुर, रामपुर-रामसहाय, सड़ारापुर, ताल्हेपुर, उद्यमपुर।
ब्लॉक एरवाकटरा प्रधान पदों का आरक्षण
अनुसूचित जाति महिला - जगतपुर, नूराबाद, पटना एरवा, रठगांव।
अनुसूचित जाति - एरवा टिकुर, बैवाह, बढिन, चंदौली, गनूपुर, कालाबोझ, सामायन, सूरजपुर एरवा।
पिछड़ा वर्ग महिला - बरौनाकला, हमीरपुर रुरु, कुकरकाट, तुर्कपुर यासीन, उदैईपुर।
पिछड़ा वर्ग - एरवाटिकटा, बीलपुर एरवाकरा, भैदपुर, कवा, कुदरकोट, मानीकोठी, सराय शिशग्रान, उमरैन।
महिला - बीबीपुर, दोआमाफी, इक घरा, गाजीपुर, फै जुल्लापुर, पखनगोई, सुरैंधा।
अनारक्षित - एरवाकुइली, बल्लापुर-राजपुर, चिकटा, हरचंदापुर, ईश्वरपुर, नगला वैश्य, रघुनाथपुर, रामपुर खास, पुनावर, रम्पुरा, सराय कछवाह, शेखूपुर, सूरजपुर उमरैन।
ब्लॉक अजीतमल प्रधान पदों का आरक्षण
अनुसूचित जाति महिला - ऊंचा, शेखूपुर आधार सिंह, जगतपुर, रतनपुर गढिय़ा, बरूआई, बेरीधनगर।
अनुसूचित जाति - भूरेपुर कला, बिलावा, चंदनापुर दयाल सिंह, गंगदासपुर, फूलपुर, पूठा, रहमापुर, शहबाजपुर, शाहपुर बेंदी, सोनासी।
पिछड़ा वर्ग महिला - सेऊपुर, दरवटपुर, हैदरपुर, कसबा बाबरपुर, मोहारी, चांदपुर ककरैया।
पिछड़ा वर्ग - बहादुरपुर ऊंचा, भीखेपुर, भदसान, भीखेपुर, चिटकापुर, दलेलनगर, गोहानी खुर्द, मुड़ैना रूप सहाय, सबलपुर, सांफर, सराय टढ़वा, सेंगनपुट्टा।
महिला - यदुवंशपुर, सौहरी गढिय़ा, शेखपुर-जैनपुर, सैदपुर, रुरुआ, जलूपुर, अजुआपुर, अलीपुर, अनंतराम, बल्लापुर, बिरूहूनी।
अनारक्षित - एलचीनगर, अमौता, बड़ेरा, नवलपुर, बीसलपुर, चकसत्तापुर, चपटा, दहियापुर, गोहानी कला, हाफिसपुर, हालेपुर, हजरतपुर, जगनपुर, जगन्नाथपुर, जगदीशपुर, लालपुर, प्रहलादपुर, मलगंवा, निगला सिम्हार, पचदेवरा, सराय इमिलिया, सतहेड़ी, शाहपुर-लालपुर, टढ़वाबिकू ।
ब्लाक भाग्यनगर प्रधान पदों का आरक्षण
अनुसूचित जाति महिला - नियामतपुर बैहारी, जमौली, जमुहां, ककराही, खोयला, बिनपुरापुर।
अनुसूचित जाति - ममरेजपुर खाम, नगला पाठक, नौली, परवाह, गदनपुर, दौहीं, गौरी गंगा प्रसाद, गोपालपुर, हर्राजपुर, खानपुर फफूंद, दखलीपुर।
पिछड़ा वर्ग महिला - सौंधेमऊ, उमरसाना, उसरारी, मुड़ैना रामदत्त, पसईपुर-केशमपुर,
रामपुर-बैहारी, रानीपुर, करही, दहगांव।
पिछड़ा वर्ग -तर्रई, सिंदुरिया आलमपुर, उमरी, लखनापुर, पीपरपुर, फतेहपुर बैनी, फूटाताल, आमपुर, भटपुरा, चमरौआ, चपौली।
महिला - सेहुद, शेरपुर सरैया, टीकमपुर, लखनपुर, महतेपुर, मुढ़ी, बरौआ, फफूंद देहात, कैंजरी, ,भर्रापुर, ककोर बुजुर्ग, दौलतपुर।
अनारक्षित - सेहुदपुर, सिम्हारा, सिंगलामऊ, तुकीपुर फफूंद, लहोखर, महाराजपुर-बहादुर, परघईपुर, रुरुआ फफूंद, फतेहपुर रामू, सल्हापुर, जगजीवनपुर, जुआ, कंचौसी, खगीपुर, कोठीपुर, बढुआ, बबीना, वैसुंधरा, बनारपुर, भौनकपुर, बूढ़ादाना, दसरौरा, देवरपुर, इटहा।
अछल्दा ब्लाक प्रधान पदों का आरक्षण
अनुसूचित जाति महिला - भसोरा, रामपुर बोंडेपुर, मिरगांवा, तिलकपुर सरमेडी, चंदपुरा
अनुसूचित जाति - बैलीपुर, बंशी, भैंसोल, भुलैपुर, छछूंद, गुनौली, हरचंदपुर, लहटोरिया, सलेमपुर, उड़ेलापुर।
पिछड़ा वर्ग महिला - एली, आशा, दशहरा, ग्वारी, जागूपुर, रामपुर वैश्य
पिछड़ा वर्ग - घसारा, कमारा, मानिकपुर, मुहमदाबाद, नगरिया, नल्हूपुर, पेंतुआ, पाता, पुर्वा मके, रावतपुर, शिवपुर।
महिला - बघईपुर, बैशौली, बीसरमऊ, चंदैया, देवरांव, गढ़वाना, जलालपुर फफूंद, कन्हों, पूरनपुर, रुरुकला।
अनारक्षित - औंतो, बझेरा, भूरेपुर, चिमंकुनी, दखनाई, धर्मपुर जहूर अली, देवरिया, इटैली, हसनपुर अहिरान, लिधौरा, पुर्वा आशा, पुर्वा पट्टी, रायपुर फफूंद, रजुआमऊ, रामपुर कुंवर, सल्हूपुर, सराय खाती, साहूपुर, सेऊपुर।
सहार ब्लाक प्रधान पदों का आरक्षण
अनुसूचित जाति महिला - ढरकन, करचला, पूराकला, पुर्वा बले, सींग पुर्वा माना।
अनुसूचित जाति -गुलरिहा, लछियामऊ, मढाहादासपुर, नौगंवा, औरौं, पुर्वा दान शाह, पुर्वा खुतेमदारी, सहायल, शहबाजपुर, तैयापुर
पिछड़ा वर्ग महिला - असेनी, बादशाहपुर छौंक, भैसोडी, हरतौली, पिपरौली शिव, टिढुआ।
पिछड़ा वर्ग - बहलोलपुर, बारियारेमऊ, बेल्हूपुर, लहरापुर, मधवापुर, मुगरिहा, सबलपुर, ताजपुर छौक, ठाकुर गांव, ढिकियापुर, बिझाई, याकूबपुर।
महिला - अरियारी, धुपकरी, हरपुरा, जीवासिरसानी, किचहिया गोपालपुर, लखुनौ, मडनई, परसू, पट्टी तोरना, पुर्वा फकीरे, सौंथरा।
अनारक्षित - अधारा, अमौहार, असू, अबाबर, बलिदादपुर, बराऊ, बरु फफूंद, बहादुरपुर, भटौली फफूंद, भितरागांव, दिवरी, हरबंशपुर, ईगुरा, कनमऊ, नवी मोहन, पट्टी ज्ञानी, पौथी, पूर्वा रावत, रामनगर मल्हौसी, सुखमपुर, तिलकपुर सहार
ब्लॉक बिधूना में प्रधान पदों का आरक्षण
अनुसूचित जाति महिला - बंथरा, बरूआ, धरमंगदपुर, जलालपुर, मल्हौसी, मेटरा
अनुसूचित जाति - बराहर, बरूकुलासर, भटौली, इंदपामऊ, लाखी, नीमहार, निवादा मलखान, पटना बेला, रूरूखुर्द, सिरवाया।
अन्य पिछड़ा वर्ग महिला - बबीना सुखचैनपुर, चिरौली 2/3, डोडापुर, कल्यानपुर जागू, खानजहांपुर चिरूकुआ, सराय प्रथम।
अन्य पिछड़ा वर्ग - बरकसी, बसई, फतेहपुर, हरदू,जौहर, कुर्सी, कुसमरा, महू, मऊ, रामनगर, सबहद, उसराह।
महिला - असजना, बांधमऊ, बरौली, भिखरा, गैली, गूरा, कसहारी, मढ़ामाछी झील, मढ़ोकमीत, पसुआ, रूपपुर सहार।
अनारक्षित - अलीपुर, अनेसों, बम्रौलिया, बंदरियापुर, बंसई, बरका पुर्वा, बेला, बेलपुर बेला, भदौरा, भदसिया, विमटामऊ, धनवाली, जरावन, कैथावा, कीरतपुर, मुडिय़ाई, नंदपुर, निवादा धांधू, नरपुर खरगपुर, पुर्वा पीताराम, पुसौली, संवालिया, ताजपुर, मसूदपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें