फोटो 20एयूआरपी10- एसडीएम सदर रमेश चंद्र को ज्ञापन सौंपते प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता।
- फोटो : AURAIYA
औरैया। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई समेत 11 मांगों को लेकर शनिवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र महंगाई पर नियंत्रण न किया गया, तो केंद्र सरकार के खिलाफ सड़कों पर आकर विरोध करने को बाध्य होंगे।
जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह उर्फ कल्लू यादव ने कहा कि महंगाई पर अंकुश लगाने में केंद्र सरकार विफल साबित हुई है। जिला प्रमुख महासचिव अनूप कुमार गुप्ता ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आई है, महंगाई दिनों दिन बढ़ती जा रही है।
पेट्रो पदार्थों में तेजी से खेती महंगी हो गई है। वहीं टैक्स बढ़ाए जाने और नियमों का ठीक तरह से पालन न कराए जाने पर खाने की अन्य चीजें भी महंगी हो रही हैं।
गैस सिलिंडरों के दामों में भी तेजी से मध्य वर्गीय लोग परेशान हैं। प्रदर्शन के बाद महंगाई, किसानों की समस्याओं समेत 11 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर युवजन सभा जिलाध्यक्ष दीपक यादव, प्रदेश सचिव युवा वाहिनी लालू यादव, रजत वर्मा, राधे कुशवाहा, हरीशंकर निषाद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।