फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना फिटनेस के दौड़ रहे वाहनों का रद्द होगा पंजीयन

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बिना मानक सड़कों में फर्राटा भर रहे स्कूली वाहनों को विभाग ने आखिरी मौका दिया है। 31 मई तक वाहनों की फिटनेस न कराने पर चिह्नित किए जा रहे वाहनों का पंजीयन निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में करीब 350 वाहन ऐसे हैं जो स्कूलों में बच्चों को लाने ले जाने का काम करते हैं। इनमें 230 बस, 70 मिनी बस और 50 वैन शामिल है। विभाग के आंकड़ों की बात करें तो इनमें से 66 बस, 22 वैन और 32 मिनी बस बिना फिटनेस सड़कों पर दौड़ रही हैं।
इन वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए चेकिंग चला कर कार्रवाई की गई। साथ ही अधिकारियों ने वाहन संचालकों को कई बार चेताया कि वह समय से वाहनों की फिटनेस व अन्य कागजी कार्रवाई पूरी कर लें, इसके बाद भी स्कूल संचालक ध्यान नहीं दे रहे हैं। अब ऐसे लोगों को चिह्नित कर विभाग कड़ी कार्रवाई के साथ वाहनों का पंजीयन निरस्त करने की बात कह रहा है।
विज्ञापन

एआरटीओ अशोक कुमार बताया कि स्कूली वाहनों के धरपकड़ की शुरूआत होते ही अभी तक कुल 20 वाहन अपना फिटनेस करा चुके हैं। उन्होंने कहा कि जनपद में जितने भी वाहन बिना मानक या फिटनेस सड़कों पर दौड़ रहे हैं। वह सभी 31 मई तक अपने वाहन का फिट कर लें नहीं तो पंजीकरण रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें