फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइन में फाल्ट, 10 घंटे गुल रही 65 गांवों की बिजली

विज्ञापन
लाइन सही करता विद्युत कर्मचारी। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अजीतमल। असेनी से अजीतमल आई 33 केवी मेन लाइन में फाल्ट आने के चलते कस्बा समेत 65 गांवों की 10 घंटे आपूर्ति बाधित रही। हालत ये रही कि लोग रात में सोने की जगह छतों पर टहलते नजर आए। बिजली आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बुधवार रात तेज हवाएं चलने और मौसम खराब होने से कई जगहों पर आंधी आई। इससे कई जगह बिजली आपूर्ति बाधित रही। उधर, असेनी से अजीतमल विद्युत केंद्र को आई 33 केवी मेन लाइन में रात करीब 12:20 पर फाल्ट हो गया। जिससे कस्बा सहित विद्युत केंद्र से जुड़े मुरादगंज, भीखेपुर, अनंतराम, अजीतमल, अटसू समेत 65 गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई।
काफी देर तक बिजली न आने पर लोग रात में सोने की जगह छतों पर टहलते नजर आए। कुछ घंटों बाद लोगों के इनवर्टर भी जवाब दे गए। गुरुवार सुबह लोग पीने के पानी के लिए हैंडपंपों पर भटकते देखे गए। सुबह विद्युत विभाग की टीम ने फाल्ट खोजने के लिए पेट्रोलिंग शुरू की।
विज्ञापन

कई घंटों की मशक्कत के बाद टीम को फफूंद क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के पास एक पोल के डिस इंसुलेटर खराब मिला। जिसे दुरुस्त कर सुबह 09:50 पर विद्युत आपूर्ति बहाल की जा सकी। आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों ने चैन की सांस ली। जेई राजवीर सिंह ने बताया कि असेनी से अजीतमल आई मेन लाइन में फाल्ट की वजह से 10 घंटे आपूर्ति बाधित रही। फाल्ट को दुरुस्त कराकर आपूर्ति बहाल कर दी गई।
स्कूल व आफिस जाने में हुई परेशानी
रात भर बिजली न आने से लोगों को गर्मी में परेशान होना पड़ा। इधर सुबह से ही स्कूल व आफिस जाने के लिए लोग परेशान रहे। घरों में पानी न होने से लोग हैंडपंपों पर पानी के लिए लाइन लगाते दिखे। वहीं कुछ लोगों ने सबमर्सिबल पंप वाले पड़ोसियों के घरों से पानी लेकर काम चलाया। सबसे ज्यादा परेशानी उन इलाकों में हुई जहां पर सार्वजनिक स्थानों पर हैंडपंप नहीं थे। सुबह 10 बजे के आसपास बिजली आपूर्ति चालू होने के बाद ही लोगों को राहत मिली।
रात भर बिजली कर्मियों करते रहे फोन
अजीतमल लाइन में अचानक से फाल्ट होने के बाद जब बिजली गुल हुई तो स्थानीय लोग अधिकारियों के साथ बिजली विभाग के लाइन मैन को फोन करने लगे। इसके बाद भी कई कर्मचारियों व अधिकारियों ने फोन नहीं उठाया। इसको लेकर स्थानीय लोग रात में कई जगह टुकड़ियों में घूम कर विरोध जताते रहे। कस्बे के राम सिंह, सुरेश, छोटे आदि ने बताया कि अक्सर बिजली कटौती होने व फाल्ट होने पर अधिकारी सही जानकारी नहीं देते हैं। इससे परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें