फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर मां-बेटा घायल

विज्ञापन
बारिश से ढहा पड़ा कच्चा मकान - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव लुहियापुर में गुरुवार की देर रात बारिश के चलते एक कच्चा मकान ढह गया। जिससे उसमें सो रहे मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को मलबे से बाहर निकालकर 50 शय्या युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

लुहियापुर गांव निवासी मंगल सिंह का गांव में कच्चा मकान है। गुरुवार की सुबह हुई बारिश से उसका कच्चा मकान पूरी तरह से भीग गया और रात जब मंगल सिंह का पुत्र शिवा (13) व पत्नी ममता (42) घर में सो रहे थे। तभी देर रात अचानक घर भरभरा कर गिर गया। जिससे घर में सो रहे मां-बेटा दोनों मलबे में दब गए।
तेज आवाज सुन ग्रामीण दौड़ पड़े और मलवे को हटाना शुरू किया। इधर ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मलबे में दबे शिवा व ममता देवी को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने बताया कि मंगल सिंह गरीब व्यक्ति है। खेती करके वह किसी तरह से अपने परिवार का भरण पोषण करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें