अछल्दा (औरैया)। घर के बाहर खेल रही तीन वर्षीय मासूम से किशोर ने दुष्कर्म किया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
अछल्दा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने रविवार की रात थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि देर शाम उसकी तीन साल की बच्ची घर के पास खेलते हुए लापता हो गई। कुछ देर बाद बच्ची पड़ोस में रोते हुए मिली।
पूछने पर बेटी ने गांव के 15 वर्षीय किशोर पर गलत काम करने की बात इशारों में बताई। बच्ची की हालत देख
परिजन उसे स्वास्थ्य केंद्र ले गए। थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी किशोर के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे पकड़ लिया गया है।