फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर विधवा से बलात्कार करने में सिपाही पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। क्षेत्र के एक गांव निवासी विधवा ने एक सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिपाही वर्तमान में जलेसर एटा में तैनात है।
विज्ञापन

दिबियापुर थाने पहुंची पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके पति की चार वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है, उसका एक बेटा भी है। लगभग साढ़े तीन वर्ष पहले आरोपी सिपाही ब्रजेंद्र पीड़िता को रेलवे स्टेशन फफूंद पर मिला। आरोपी ने पीड़िता को सहारा देने का आश्वासन दिया। इसके बाद आरोपी का उसकी ससुराल भी आना जाना रहा। आरोपी शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा। अब शादी से इंकार कर रहा है और फोटो, वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है।
पीड़िता के अनुसार, आरोपी की शिकायत 20 दिसंबर को एटा पुलिस से कर चुकी है। कार्रवाई न होने पर उसने एसपी औरैया से शिकायत की थी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। थानाप्रभारी विकास राय के मुताबिक, आरोपी सिपाही क्षेत्र के ही एक गांव का निवासी है और वर्तमान में जलेसर एटा में डायल 112 में तैनात है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें