फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल बाद भी हत्यारोपी का पता नहीं लगा सकी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फालोअप....
विज्ञापन

एक साल बाद भी हत्यारोपी का पता नहीं लगा सकी पुलिस
क्रासर
19 दिसंबर 2020 को पेड़ से लटका मिला था युवक का शव, अज्ञात के खिलाफ दर्ज है हत्या का मुकदमा
न्याय के लिए एक साल से भटक रहे माता-पिता
संवाद न्यूज एजेंसी
बिधूना। गांधी नगर के 29 वर्षीय युवक की हत्या के मामले में पुलिस एक साल बाद भी हत्यारोपियों को पकड़ना तो दूर उनका पता भी नहीं लगा सकी है। शनिवार को मृतक के माता-पिता एक बार फिर से कोतवाली पहुुंचे और न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने जल्द ही घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

गांधी नगर निवासी दयाराम कश्यप के पुत्र शिवम उर्फ शिवा (29) 11 दिसबंर 2020 को दिन में अचानक लापता हो गया। शिवम का शव 19 दिसंबर को बिधूना-किशनी मार्ग पर नकेडी पुलिया के पास पेड़ की डाल से लटकता मिला था। मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट न होने से बिसरा सुरक्षित किया गया था। बिसरा रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। एक साल बीत जाने के बाद भी पुलिस हत्यारोपितों का पता नहीं लगा सकी है। मृतक के पिता दयाराम व मां प्रभा देवी ने बताया कि पुत्र की हत्या के आरोपियों को पकड़वाने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री से लेकर उच्चाधिकारियों तक से शिकायत की, लेकिन अभी तक आरोपी पकड़े नहीं गए हैं। कोतवाली निरीक्षक शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि जांच अभी चल रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान करके उनकी गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें