छात्र-छात्राओं की बनाई गई रंगोली का अवलोकन करते डीन डॉ. मुकेश वीर सिंह।
- फोटो : छात्र-छात्राओं की बनाई गई रंगोली का अवलोकन करते डीन डॉ. मुकेश वीर सिंह।
औरैया। उत्तर प्रदेश दिवस के मौके पर मेडिकल कॉलेज सेहुद में तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन सोमवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल चार टीमों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में टीम-बी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। इस टीम के सदस्य में अवनी गुप्ता, सौम्या सिंह, अर्पिता पराशर, कनिष्का, फरमान, शुभांगी शर्मा और अंजलि शामिल रहे। उनकी रंगोली ने समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को दर्शाया। टीम-ए व सी ने मिलकर दूसरा स्थान प्राप्त किया।
वहीं टीम डी को तीसरा स्थान मिला। इन्होंने अपनी रंगोली के माध्यम से उत्तर प्रदेश की ग्रामीण और ऐतिहासिक छवियों को खूबसूरती से दर्शाया। प्रतियोगिता के समापन पर टीमों को पुरस्कार दिए गए। कॉलेज के डीन डॉ. मुकेश वीर सिंह ने छात्र-छात्राओं की खूब सराहना की।