फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 15 प्रोफेसर, 26 सीनियर व नौ जूनियर रेजीडेंट डॉक्टरों की होगी भर्ती

Mon, 27 Jan 2025 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज - फोटो : मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
औरैया। मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस कक्षाओं के संचालन के साथ ही कॉलेज प्रशासन ने स्टाफ बढ़ाने की तैयारी पिछले दिनों शुरू की थी। मामले में शासन की मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

रिक्त पदों के सापेक्ष कॉलेज फरवरी माह में बड़े पैमाने पर भर्ती करने जा रहा है। साक्षात्कार के बाद इन पदों को भरा जाएगा। इसमें 15 प्रोफेसर, 26 सीनियर व नौ जूनियर रेजीडेंट डॉक्टरों आदि की भर्ती होगी।
मेडिकल कॉलेज में 23 विभागों में कई जगह रिक्त पद हैं। ऐसे में संबंधित विभागों की स्वास्थ्य सेवाओं से लेकर एमबीबीएस की पढ़ाई भी काफी हद तक प्रभावित होती है। इस कमी को पूरा करने के लिए चिकित्सा शिक्षकों से लेकर सीनियर व जूनियर रेजीडेंट डॉक्टरों की भर्ती का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन ने इस लेकर 15 चिकित्सा शिक्षक (प्रोफेसर) की भर्ती करने जा रहा है। इसके साथ ही इस कवायद में 26 सीनियर व नौ जूनियर रेजीडेंट डॉक्टर भी भर्ती किए जाएंगे। 21 एसोसिएट प्रोफेसर व 20 असिस्टेंट प्रोफेसरों के पद भरे जाएंगे।
एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं के लिए नौ ट्यूटर भी होंगे। शासन से इन पदों को भरने के लिए स्वीकृति मिल गई है। फरवरी माह में इन पदों को भरने का काम किया जाएगा। इससे पहले साक्षात्कार होंगे।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मुकेश वीर सिंह ने बताया कि रिक्त पदों को भरने के लिए शासन स्तर से स्वीकृति मिली है। जल्द ही साक्षात्कार शुरू कराते हुए इन पदों को भरा जाएगा। स्वास्थ्य सेवाओं से लेकर कॉलेज का पठन-पाठन काफी हद तक बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें