फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मेडिकल कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता

Mon, 27 Jan 2025 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं की बनाई गई रंगोली का अवलोकन करते डीन डॉ. मुकेश वीर सिंह। - फोटो : छात्र-छात्राओं की बनाई गई रंगोली का अवलोकन करते डीन डॉ. मुकेश वीर सिंह।
विज्ञापन
औरैया। उत्तर प्रदेश दिवस के मौके पर मेडिकल कॉलेज सेहुद में तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन सोमवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल चार टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में टीम-बी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। इस टीम के सदस्य में अवनी गुप्ता, सौम्या सिंह, अर्पिता पराशर, कनिष्का, फरमान, शुभांगी शर्मा और अंजलि शामिल रहे। उनकी रंगोली ने समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को दर्शाया। टीम-ए व सी ने मिलकर दूसरा स्थान प्राप्त किया।
वहीं टीम डी को तीसरा स्थान मिला। इन्होंने अपनी रंगोली के माध्यम से उत्तर प्रदेश की ग्रामीण और ऐतिहासिक छवियों को खूबसूरती से दर्शाया। प्रतियोगिता के समापन पर टीमों को पुरस्कार दिए गए। कॉलेज के डीन डॉ. मुकेश वीर सिंह ने छात्र-छात्राओं की खूब सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें