फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत बनाएगा राम झरोखा

Mon, 01 Jun 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
सामाजिक संस्था एक विचित्र पहल के तत्वावधान में यमुना घाट की सफाई का 17वां चरण चलौ। इस क्रम में समाजसेवियों ने सुबह यमुना घाट पर पहुंच सफाई कार्य किया।
विज्ञापन



इस सफाई अभियान में जिले की आधा दर्जन संस्थाएं कार्य कर रही हैं। साथ ही नगर पंचायत की ओर से धूप व बारिश से बचने के लिए पक्का राम झरोखा बनाया जा रहा है। यह आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।



रविवार सुबह 50 से अधिक लोग यमुना घाट पर साफ-सफाई कार्य करते देखे गए। विचित्र पहल योजना के अंतर्गत पांच किलोमीटर के दायरे में सफाई का कार्य चल रहा है।


इस क्रम में रविवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, जायंटस ग्रुप आफ औरैया, क्रोनिक एकेडमी कंप्यू्टर सेंटर, राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संस्थान,  युगल संघ, मां दुर्गा समिति, भारत विकास परिषद, रामलीला कमेटी के लोगों सफाई अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन



 
विचित्र पहल के संयोजक आनंद नाथ गुप्ता ने बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि लालजी गुप्ता ने यमुना घाट पर लोगों को धूप व बारिश से बचाने के लिए स्थाई रूप से पक्का राम झरोखा निर्माण कराया है। कुछ कार्य शेष है, यह शीघ्र जनता के लिए खोल दिया जाएगा।


सफाई अभियान के दौरान संजीव गुप्ता, दीपक अग्रवाल, नीरज पोरवाल, कपिल गुप्ता, मोहन शर्मा, अनुराग गुप्ता, डा. एसएस परिहार, बाबी गुप्ता, मोहन शर्मा, गोपाल त्रिपाठी, अनिल तिवारी, दिनेश  गुप्ता, हरिशंकर दीक्षित, लल्ला सेंगर, देवेंद्र राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें