फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहिल्या बाई होल्कर का जन्म दिन मनाया

Mon, 01 Jun 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल तहसील में पाल समुदाय ने अहिल्याबाई होल्कर का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया। इस अवसर कार्यक्रम आयोजित कर अहिल्याबाई के जीवन चरित्र पर चर्चा की।
विज्ञापन



 
गांव नवलपुर में अहिल्याबाई होल्कर के जन्मदिन पर मुख्य अतिथि प्रशांत पाल ने अहिल्यावाई के चित्र पर माल्यार्पण कर केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


इस दौरान आशु पाल ने कहा कि पाल समाज के युवाओं को राजनैतिक क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। साथ ही अपने समाज को पहचान दिलाने की जिम्मेदारी नवयुवकों को निभानी होगी, तभी समाज का भला होगा।


कार्यक्रम का संचालन आलोक कुमार ने किया। इस अवसर पर हरिश् चंद पाल, कीरत सिंह पाल, सिपाही लाल, अजय, दिनेश, कमलेश आदि करीब एक सैकड़ा लोग मौजूद रहे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें