फोटो-3- पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री बृजेश सिंह को प्रस्ताव देतीं राज्यसभा सांसद। स्रोत:स्वयं
- फोटो : विकास कार्याें की जांच करते उपायुक्त श्रम रोजगार चंदन देव पांडेय।
औरैया। जिले की जर्जर सड़कों की सुध राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने ली है। उन्होंने प्रदेश सरकार के पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री बृजेश सिंह को प्रस्ताव देते हुए सड़कों के निर्माण की मांग रखी है। स्थानीय लोगों की समस्याओं को भी बताया है।
राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने उप्र सरकार के लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री बृजेश सिंह से मुलाकात की है। जनपद की विभिन्न सड़कों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रस्ताव सौंपे हैं। राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री को दिए गए प्रस्तावों में जिले की जर्जर और क्षतिग्रस्त सड़कों के नवनिर्माण, डामरीकरण व मरम्मत कार्यों का विवरण दिया है।
उन्होंने बताया कि खराब सड़कों के कारण आमजन, किसानों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने राज्यमंत्री से इन सभी प्रस्तावित सड़कों के कार्यों को जल्द स्वीकृत करने को कहा है।