फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेश ने की वृद्ध दंपति की हत्या

Mon, 23 Mar 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली के ग्राम क्योंटरा में हुए दोहरे हत्याकांड की गुत्थी आखिरकार 13 दिन बाद सुलझ ही गई। हत्यारोपी ने पुत्र से विवाद होने के बाद वृद्ध दंपति की हत्या किए जाने की बात स्वीकारी है।
विज्ञापन


डबल मर्डर मिस्ट्री का खुलासा करते हुए एसपी मनोज तिवारी ने बताया कि विगत 10 मार्च को ग्राम क्योंटरा में मंगल सिंह पुत्र रघुवर सिंह व गेंदा देवी पत्नी मंगल सिंह को उनके ही घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पुत्र हरपाल सिंह ने गांव के ही राजेश सिंह सेंगर पुत्र छेदा सिंह व चार अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था।

दोहरे हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एएसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी सदर ने थानाध्यक्ष अजय पाठक, एसआई मो. शाकिर व स्वाट टीम प्रभारी शैलेंद्र सिंह की टीम बनाई। हत्यारोपी राजेश की गिरफ्तारी के लिए टीम ने तेरह दिन बाद उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन


एसपी मनोज तिवारी ने बताया कि आरोपी राजेश ने पूछताछ के दौरान बताया कि मृतक का पुत्र हरपाल सिंह की भांजी की शादी में शराब पीकर गाली-गलौज व मारपीट हुई थी। इससे राजेश आक्रोशित होकर सीधा हरपाल के घर आया और दरवाजा खटकाया। मंगल सिंह और गेंदा देवी को तमंचे से गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस के मुताबिक हत्यारोपी राजेश ने अकेले ही घटना को अंजाम दिया था। दोहरे हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी ने टीम को पांच हजार रुपये से पुरस्कृत किया है।

आरोपी राजेश हत्या की बात तो स्वीकार कर रहा है पर डाका डालने के आरोप में खुद को बेकसूर बता रहा है। घटना के पर्दाफाश के दौरान भी राजेश ने मीडिया के समक्ष यहीं रट लगाई कि साहब हमने डाका नहीं डारो है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें