फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बारिश से ठंडे पड़े नौतपा के तेवर, पारा सामान्य से 10 डिग्री नीचे

विज्ञापन
विज्ञापन
- मौसम विशेषज्ञ बोले, दोपहर तक रहेगी बादलों की आवाजाही, नहीं होगी बारिश
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। जिले में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। बीते 24 घंटे के दौरान हुई बारिश और बादलों की आवाजाही से नौतपा के तेवर ठंडे पड़ गए हैं। तापमान में 10 डिग्री गिरावट दर्ज होने से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार जिले में 24 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन




वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडे ने बताया कि मौसम में आए बदलाव के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 10 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया और शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके चलते पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज गर्मी का असर कम हुआ है और वातावरण अपेक्षाकृत सुहावना बना हुआ है। उन्होंने बताया कि अगले दो दिनों तक मौसम में नरमी बनी रहने की संभावना है। रविवार को आसमान में बादलों की आवाजाही के बीच धूप निकल सकती है, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि वातावरण में नमी बनी रहने से हल्की उमस महसूस हो सकती है। मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमी गतिविधियों के प्रभाव से यह बदलाव देखने को मिला है। अचानक बदले मौसम से किसानों और आम लोगों को गर्मी से राहत मिली है, जबकि तापमान में गिरावट के कारण सुबह और शाम के समय मौसम अपेक्षाकृत सुखद बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें