फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बरेली में 31 को जुटेगा युवा व्यापारियों का महाकुंभ

Sun, 31 May 2026 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो -1- वार्ता के दौरान जानकारी देते व्यापारी। संवाद
विज्ञापन
औरैया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल युवा इकाई का प्रादेशिक प्रशिक्षण, सेवा एवं शपथ ग्रहण समारोह 31 मई रविवार को बरेली के एक रिसॉर्ट में आयोजित होगा। कार्यक्रम में प्रदेशभर के युवा पदाधिकारी जुटेंगे। इसमें जनपद औरैया की युवा जिला कार्यकारिणी भी सहभागिता करेगी।
विज्ञापन

शनिवार को दिबियापुर रोड स्थित एक मार्ट में युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी दी। पदाधिकारियों ने बताया कि समारोह में संगठन को मजबूत बनाने, युवा नेतृत्व विकसित करने व व्यापारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विशेषज्ञों और वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा।
प्रशिक्षण सत्रों में सशक्त संगठन एवं प्रभावी नेतृत्व निर्माण, राष्ट्र निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका, स्वदेशी व्यापार और आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा समेत कई बिंदुओं पर मंथन होगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेई, रामू गुप्ता, आरती नंदन तिवारी, मयंक शुक्ला, दीपक पुरवार, आकाश गुप्ता समेत काफी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें