फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैन बसेरा खाली, फुटपाथ पर ठिठुर रहे बेसहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। ठंड बढ़ने लगी है, रात में तो अच्छी-खासी ठिठुरन रहती है। ऐसे में बेघरबार लोगों के सामने रात में गुजर-बसर करने की समस्या खड़ी हो जाती है। दिन तो किसी तरह कट जाता है, जाड़े की रात काटनी मुश्किल हो जाती है। जाड़े से बचाव के लिए कोई कूड़ा-करकट जलाकर अलाव के के सहारे तो कोई फटी पुरानी चादर ओढ़कर गुजारा कर रहा है।
विज्ञापन

कई जगह फुटपाथों पर बेसहारा सोते नजर आते हैं। अधिकारियों के आवासों के निकट रात नौ बजे के बाद बेसहारा लोग फुटपाथ पर सोते देखे जा सकते है। इन बेसहारा लोगों के रात गुजारने के लिए पालिका प्रशासन ने रोडवेज परिसर में एक रैन बसेरा तो बना दिया, लेकिन वहां बेसहारा को पनाह नहीं दी जा रही है। रात में रैन बसेरा बसों से घिरा रहता है। बुधवार की रात शहर का जायजा लेने पर कुछ इसी तरह की तस्वीर सामने आई। किसी ने बताया कि उन्हें रैन बसेरा में जाने ही नहीं दिया जाता है तो किसी ने कहा कि उन्हें पता ही नहीं है कि रैन बसेरा कहां बना है। वहीं, पालिका अधिकारियों का दावा है कि यह रैन बसेरा जरूरतमंद को सर्दी से बचाने का काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें