फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग में लड़की के चचेरे भाई की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। पुरवा मदा गांव में बुधवार की रात तिलक समारोह में हुई हर्ष फायरिंग में लड़की के चचेरे भाई की गोली लगने से मौत हो गई। लड़की के पिता की तहरीर पर गांव उटकपुरा निवासी कोटा डीलर राजेश यादव उर्फ राजू समेत तीन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम के अनुसार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पुरवा मदा गांव में बुधवार को रामसेवक यादव के बेटे रोहित उर्फ छोटे का तिलक समारोह था। आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र के अहीर बरौली निवासी लड़की के परिजन तिलक चढ़ाने आए थे। रात लगभग 8:30 बजे तिलकोत्सव का कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच पड़ोस के गांव उटकपुरा निवासी कोटा डीलर राजेश यादव उर्फ राजू पुत्र गेंदा लाल ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। इसी बीच गोली लगने से तिलकोत्सव में आए लड़की के चचेरे भाई छोटे (22) पुत्र जयपाल सिंह निवासी बरौली अहीर ताजगंज आगरा गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। परिजन घायल छोटे को जिला अस्पताल औरैया ले गए, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर एसपी अपर्णा गौतम, एएसपी कमलेश दीक्षित, दिबियापुर थाना प्रभारी निरीक्षक रामसहाय पटेल आदि ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली। मृतक के चाचा एवं लड़की के पिता नारायण सिंह पुत्र नत्थी निवासी अहीर बरौली ताजगंज आगरा की तहरीर पर पुलिस ने राजेश यादव उर्फ राजू और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, मृतक छोटे के चचेरे भाई रिंकू ने बताया कि छोटे के परिवार के सदस्य घरों में पीओपी का काम करते हैं। छोटे भी यही काम करता था। छोटे की एक बेटी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें