फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 15 मार्च तक बंद रहेगा रेलवे फुट ओवरब्रिज, नहीं निकल सकेंगे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। ब्रिटिश कालीन रेलवे फुट ओवरब्रिज की 24 फरवरी को एक पटिया गिरने के बाद जाल लगाकर बंद कर दिया गया है। फुट रेल ओवरब्रिज बंद होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। दूसरी तरफ प्लेटफार्म पर जाने के लिए यात्री जान जोखिम में डाल कर ट्रैक पार कर निकलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

यात्रियों का कहना है कि पुल बंद होने की वजह से जान का खतरा बना रहता है। 24 फरवरी को शाम को अधीक्षण अभियंता इटावा ने निरीक्षण के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर पुल के दोनों तरफ लोहे का जाल व लाल कपड़ा लगाकर बंद कर दिया था। जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा हेतु पुल को बंद कर दिया गया है। 15 मार्च तक मरम्मत कार्य कराकर पुल चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

साथ ही आरपीएफ को निर्देशित कर दिया जाएगा कि यात्रियों को ट्रैक पार करते समय गाइड किया जाए। इससे कोई हादसा न हो। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें