फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पीडब्ल्यूडी कर्मी ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 13 May 2025 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। पीडब्ल्यूडी विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का शव सरकारी आवास में फंदे पर लटका मिला। सोमवार तड़के भतीजा आवास पहुंचा तो दरवाजा नहीं खुला।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो कमरे में शव मिला। रविवार को उसने बीमारी का हवाला देकर भतीजे को सरकारी क्वार्टर पर बुलाया था। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद होना बताया जा रहा है।
फफूंद थाना के भैंसोल निवासी राज दिनेश (38) चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे। उनके पिता की वर्ष 2003 में मौत हो गई थी। वर्ष 2004 में राज को मृतक आश्रित कोटे से पीडब्ल्यूडी में चतुर्थ श्रेणी की नौकरी मिली थी।
विज्ञापन

सोमवार तड़के उसका भतीजा कपिल ककोर स्थित जिला मुख्यालय स्थित उनके क्वार्टर पर पहुंचा तो उसे कमरे की कुंडी अंदर से बंद मिली। आवाज देने पर कोई सुगबुगाहट नहीं हुई तो उसने अनहोनी की आशंका पुलिस को सूचना दी।
थानाध्यक्ष मुकेश चौहान, ककोर चौकी प्रभारी सोनी रावत मौके पहुंचे और दरवाजा तुड़वाया तो राज का शव कमरे में फंदे पर लटकता मिला। शव को फंदे से उतारकर पुलिस ने जांच की और साक्ष्य जुटाए। कपिल ने बताया कि चाचा ने रविवार को उसे फोन कर बीमार होने का हवाला देकर जल्द घर आने के लिए कहा था। इस पर वह रात में दिल्ली से घर के निकला था।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि आपसी अनबन के चलते राज की पत्नी अर्चना गौतम अपनी बेटी अरीक्षा (14) व सुरम्या (09) के साथ 12 साल से मायके मधुपुर में रह रही है। दिबियापुर थानाध्यक्ष मुकेश चौहान ने बताया कि युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या की है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें