फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: समाधि स्थल से टकराई बाइक, युवक की मौत, दो घायल

Tue, 13 May 2025 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। पाता मोड़ के पास रविवार शाम को बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे बने समाधि स्थल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल में भर्ती करवाया। इलाज के दौरान एक युवक अनुज कुमार ने दम तोड़ दिया। खानपुर फफूंद निवासी अनुज कुमार (20) पुत्र करन सिंह रविवार को अपने दो दोस्तों निक्की और रिक्की संग बाइक के पाता गया था।
शाम को घर लौटने के दौरान पाता मोड़ के पास उनकी बाइक बेकाबू होकर समाधि स्थल से टकरा गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती करवाया।
विज्ञापन

वहां डॉक्टर ने अनुज की हालत नाजुक देख चिचौली मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सिर में गंभीर चोट होने से उसकी देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। अनहोनी पर परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। परिजन ने बताया कि अनुज तीन भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। वह अपने दोनों भाइयों के साथ अहमदाबाद (गुजरात) में साड़ी छपाई का काम करता था।
विज्ञापन

रविवार को ही वह अहमदाबाद से घर लौटा था। पाता चौकी प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार स्पीड अधिक होने से बाइक बेकाबू होने से हादसा हुआ है। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें