फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंगर नदीं में डूबने से पुजारी की मौत, उतराता मिला शव

विज्ञापन
नदी में नाव से साधु की तलाश करते गोताखोर व ग्रामीण - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव जौंरा में सोमवार शाम सेंगुर नदी में डूबने से पुजारी की मौत हो गई।
विज्ञापन

इटावा जिले के गांव पर्थरा निवासी ओमकार दास गिरी (22) पुत्र श्याम सिंह जौंरा गांव में एक मंदिर में पुजारी था। ग्रामीणों के अनुसार सोमवार शाम लगभग पांच बजे वह पास स्थित सेंगुर नदी को पार कर रहा था। आसपास के खेतों पर मौजूद लोगों ने उसे पानी में तेज बहाव होने की जानकारी देकर मना किया था, लेकिन वह नहीं माना।
विज्ञापन

इसके कुछ देर बाद वह डूबने लगा। जिसकी जानकारी चरवाहों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस व ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से पुजारी की तलाश की लेकिन देर रात तक उसका पता नहीं चला। मंगलवार सुबह उसका शव पानी में उतराता मिला। सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें