फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जा दिलाने पहुंची तहसील की टीम, हंगामा पर बुलाई पुलिस

विज्ञापन
मौके पर पहुंचे अधिकारियों से वार्ता करते लोग। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
बिधूना(औरैया)। समाधान दिवस में जमीन पर कब्जा दिलाने की गुहार पर मंगलवार को तहसीलदार पुलिस बल के साथ शिकायतकर्ता के गांव पहुंचे। पैमाइश शुरू होने से पहले दूसरे पक्ष के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। जिस पर पुलिस बुलानी पड़ गई। जांच के दौरान पता चला कि जमीन विवादित है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। जिस पर टीम बैरंग लौट आई। हंगामा करने पर दो लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

अछल्दा निवासी राहुल यादव और कीरतपुर निवासी जमुनावती पत्नी राधेलाल के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जमीन पर कब्जा दिलाने के लिए राहुल ने समाधान दिवस में शिकायत की थी। इसको लेकर मंगलवार को पुलिस टीम के साथ तहसीलदार तहसीलदार करम सिंह, क्षेत्रीय लेखपालों के साथ मौके पर पहुंचे।
टीम के लोग पैमाइश करने वाले ही थे, तभी दूसरे पक्ष लोग वहां पहुंचकर हंगामा करने लगे। इस पुलिस बल बुला लिया गया। अफसरों ने लोगों को शांत कराकर पूरी बात सुनी। पता चला कि जमीन को लेकर 2019 में विवाद हुआ था। जिस पर मुकदमा दर्ज हुआ था और मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इधर हंगामा करने पर पुलिस ने प्रमोद कुमार व सुबोध कुमार को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया है। कोतवाली प्रभारी शशांक राजपूत ने बताया कि एक पक्ष के दो लोग अधिकारियों से उलझे थे। इस पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें