फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में चार नए थाने बनाए जाने के लिए भेजा प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। आमजन की सुरक्षा को लेकर जिले को जरूरी सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय हुआ है। जिला बने 25 साल गुजर गए, तब से आबादी भी बढ़ी है। इसके साथ ही अपराध भी बढ़ रहा है। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने कुदरकोट, सहार, ककोर, हरचंद्रपुर में नए थाने बनाए जाने का प्रस्ताव भेजा है। इनके लिए जगह भी चिह्नित कर ली गई है।
विज्ञापन

वर्ष 1997 में औरैया को जिले का दर्जा मिला था। इन 25 सालों में जिले की आबादी लगभग डेढ़ गुना हो चुकी है। बावजूद इसके आबादी के सापेक्ष सिर्फ 10 थाना-कोतवाली हैं। वहीं इतने सालों में अपराधों का ग्राफ भी काफी बढ़ गया है। ऐसे में पुलिस सुरक्षा के मद्देनजर अब जिले को अपग्रेड किए जाने की जरूरत है। इसके लिए पुलिस के आला अधिकारी पूरी तरह से सक्रिय हैं।
जिले में नए थाना-कोतवाली का निर्माण कराए जाने के लिए पुलिस महकमे की ओर से अब तक चार स्थानों को चिह्नित किया गया है। वहीं जिले की जनसंख्या पर नजर डालें तो 2011 में जिले में कुल 13,79,545 थी, जो वर्तमान में बढ़कर अनुमानित 15,68,000 हो गई है। ऐसे में जनसंख्या के सापेक्ष थाना-कोतवाली व स्टाफ की बढ़ोतरी की बहुत ही जरूरत है।
विज्ञापन

जिससे अपराधों पर नियंत्रण करने में कोई कठिनाई न हो और जिले के लोगों को सुरक्षित वातावरण मुहैया हो सके। एसपी चारू निगम ने कहा कि घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार प्रयासरत है। वहीं आबादी के बढ़ने के सापेक्ष पुलिस सुरक्षा व्यवस्थाओं को भी चाक चौबंद किया जाना समय की मांग की। इसे लेकर जिले में थाना-कोतवाली के निर्माण को लेकर शासन को प्रस्ताव भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

सरकारी आंकड़ों में जिले में अपराध का स्तर
वर्ष लूट हत्या दुष्कर्म चोरी
2018 12 26 16 80
2019 20 12 10 75
2020 03 11 05 40
2021 00 10 06 55
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें