फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: प्रगति कार्ड से नौनिहालों का सटीक होगा मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। परिषदीय स्कूलों में संसाधनों की बढ़ोतरी के साथ ही नए नए नवाचारों के जरिए नौनिहालों का पठन-पाठन उच्च स्तरीय किया जा रहा है। इस कड़ी में विभाग की ओर से प्रगति कार्ड का नया नवाचार शुरू किया गया है। प्रत्येक बच्चे की रोजाना की प्रगति इस कार्ड में अंकित की जाएगी। साप्ताहिक समीक्षा के बाद प्रत्येक बच्चे में हुई प्रगति का मूल्यांकन होगा। यह नवाचार जिले के प्रत्येक परिषदीय स्कूल में शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन


जिले में 1200 के करीब परिषदीय स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। पैरेंट्स मीट में बच्चों की प्रगति को लेकर शिक्षक अभिभावकों को जानकारी देते हैं। पढ़ाई लिखाई की तमाम व्यवस्था के बावजूद शिक्षण कार्य की मानीटरिंग व्यवस्था अभी तक नहीं थी। महज थर्ड पार्टी सर्वे में बच्चों का मूल्यांकन सामने आ पाता था। साथ ही साथ अफसरों के निरीक्षण में बच्चों की प्रगति सवाल जवाब पूछने के बाद आंकी जाती है। अब इस मानीटरिंग को प्रगति कार्ड के जरिए धरातल दिया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से डॉयट प्राचार्य जीएस राजपूत के नेतृत्व में प्रगति कार्ड की रूपरेखा तैयार की गई है। जिसे प्रत्येक परिषदीय स्कूल में लागू किया जाएगा। इस प्रगति कार्ड में बच्चे की रोजाना की प्रगति अपडेट की जाएगी। शिक्षक इस कार्ड को अपडेट करेंगे। बच्चे के पास यह कार्ड रहेगा। जिससे कि अभिभावक भी बच्चे की प्रगति इस कार्ड को देखकर आंक सकेंगे।



अक्षर ज्ञान से लेकर अध्याय सब कुछ प्रगति कार्ड में होगा दर्ज

डायट प्राचार्य के नेतृत्व में इस प्रगति कार्ड को तैयार किया गया है। जिसमें छोटे बच्चों के लिए जहां अक्षर ज्ञान तो बड़े होने पर अध्याय की स्थिति अंकित की गई है। छात्र जिस इकाई तक दक्ष हो जाएगा। उसके प्रगति कार्ड में इसकी जानकारी चढ़ा दी जाएगी। विभाग की ओर से इस नवाचार को लेकर विशेषज्ञों की सलाह भी ली जा रही है।
विज्ञापन




बोले जिम्मेदार-

प्रगति कार्ड का नवाचार शुरू करने के लिए डायट प्राचार्य के सहयोग से धरातल दिया जाना शुरू किया गया है। दीपावली के बाद इस नवाचार को स्कूलों में शुरू करा दिया जाएगा। जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।-संजीव कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें