फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहालग में चढ़े फलों के दाम

विज्ञापन
फोटो 07 एयूआरपी -7 - शहर के इटावा रोड पर फलों की पैकिंग करता दुकानदार - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। सहालग में फलों की कीमतें चढ़ गई हैं। मांग बढ़ने से दुकानदार तो खुश हैं लेकिन ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पिछले 15 दिनों से चल रही सहालग में फलों की मांग बढ़ी है। अधिकांश फलों की कीमतों में उछाल आया है। मंडी से लेकर खुले बाजार में फल ज्यादा दामों पर बिक रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि शादी वाले घरों में फलों की मांग बढ़ी है। इससे कीमतें भी बढ़ गई हैं। मंडी में दूसरे प्रदेशों से फल तो खूब आ रहे हैं लेकिन मांग ज्यादा होने के कारण इनकी कीमतें कम नहीं हो रही हैं।
फल दुकानदार इमरान ने बताया कि सहालग में हर बार मांग बढ़ने से फल महंगे हो जाते हैं। सहालग के बाद कीमतों में उतार आना शुरू होगा। ज्यादा बिक्री से इन दिनों काम भी अच्छा चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राहक रवि सेंगर ने बताया कि कुछ दिन पहले तक दाम कम थे, कई फलों की कीमतें 20 से 25 रुपये तक बढ़ी गई हैं। अब घर में कार्यक्रम होने के कारण ज्यादा भाव में फल लेने पड़ रहे हैं।
फल के दामों पर एक नजर...
फल आज के दाम 15 दिन पहले
सेब 120 100
संतरा 60 50
पपीता 40 30
अंगूर 120 100
काला अंगूर 140 120
अनानास 60 50
(नोट- कीमतें प्रति किलो में हैं।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें