बिधूना। बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा बीआरसी में पोषण संग पढ़ाई विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। दूसरे दिन के प्रशिक्षण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को गर्भवती व धात्री महिलाओं की देखभाल करने का तरीका समझाया गया।
विज्ञापन
मंगलवार को हुए मास्टर ट्रेनर ने कार्यकर्ताओं को गर्भ से लेकर बच्चे के जन्म तक की जानकारी, टीकाकरण व स्वास्थ्य संबंधी विषयों की जानकारी दी। इसके अलावा के छह माह से तीन वर्ष तक के बच्चों की पढ़ाई व खेलकूद संबंधी गतिविधियों को समझाया।