फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गुरुग्राम में महिला की मौत, पति पर मारपीट कर हत्या का आरोप

Wed, 20 Aug 2025 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बखरिया गांव की महिला की गुरुग्राम में मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने महिला के भाई सहित अन्य लोगों से पूछताछ की। महिला पति व बच्चों के साथ गुरुग्राम में रहती थी। महिला के शरीर पर नीले निशान पड़े थे, भाई का आरोप है कि उसे शव नहीं देखने दिया गया।
जनपद इटावा के थाना लवेदी के गांव हिम्मतपुर निवासी हाकिम सिंह ने पुलिस को बताया कि बहन प्रीति (35) की 12 साल पहले सदर कोतवाली के गांव बखरिया निवासी कपिल के साथ शादी की थी। कपिल गुरुग्राम में प्राइवेट नौकरी करता है।
विज्ञापन

वहां वह परिवार के साथ रहता है। सोमवार की रात कपिल ने प्रीति की मौत होने की सूचना दी। इसके बाद वह बच्चों व प्रीति का शव लेकर गांव पहुंचा। मौत की जानकारी होने पर मायके पक्ष के लोग भी गांव पहुंच गए।
हाकिम सिंह ने बताया कि बहन के शरीर पर नीले रंग के निशान पड़े थे। उन्होंने मारपीट कर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। उधर, उप निरीक्षक मोहम्मद शकील खान मौके पर पहुंचे। पूछताछ में भाई ने आरोप लगाया कि कपिल काफी दिनों से बाइक व सोने की चेन की मांग कर रहा था।
आरोप लगाया कि 19 अगस्त की रात करीब ढाई बजे कपिल ने फोन कर जानकारी दी कि प्रीति को हार्ट अटैक आया है और उसकी मौत हो गई है। जब परिजन गांव पहुंचे तो प्रीति का शव अंधेरे कमरे में रखा था। ससुरालीजनों ने शव देखने नहीं दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि पति, देवर व अन्य सुसरालीजन उसे धमकी देने लगे। प्रीती की एक बेटी व एक बेटा है। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें