फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: प्रयागराज-वेरावल स्पेशल ट्रेन का फफूंद स्टेशन पर ठहराव शुरू

Fri, 14 Aug 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। सावन माह में बाबा सोमनाथ के दर्शनार्थियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने प्रयागराज से वेरावल तक चलने वाली स्पेशल ट्रेन संख्या 04173 का फफूंद स्टेशन पर ठहराव बृहस्पतिवार से शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

रेलवे की समय सारणी के अनुसार, यह ट्रेन प्रयागराज जंक्शन से सुबह 10:10 बजे प्रस्थान करती है। यह दोपहर 2:13 बजे फफूंद स्टेशन पहुंचती है और दो मिनट रुककर 2:15 बजे रवाना होती है। प्रयागराज से फफूंद तक की दूरी लगभग 277 किलोमीटर है। फफूंद से इटावा जंक्शन पहुंचने का निर्धारित समय 2:43 बजे है। पहले ही दिन ट्रेन एक घंटा आठ मिनट देरी से पहुंची। ट्रेन 3 बजकर 21 मिनट पर फफूंद स्टेशन पहुंची और एक मिनट रुककर रवाना हुई। ठहराव की खुशी में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने रेलवे चालक का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।
यह स्पेशल ट्रेन सप्ताह में एक दिन प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलेगी। यह इटावा, टुण्डला, आगरा, जयपुर, अजमेर, बीकानेर, राजकोट, जूनागढ़ होते हुए वेरावल जाएगी, जहां से सोमनाथ मंदिर नजदीक है। शुक्रवार को फफूंद स्टेशन पर 04174 वेरावल से प्रयागराज जंक्शन तक रात्रि 12 बजकर 10 मिनट पर आएगी। यह स्पेशल ट्रेन 24-25 सितंबर तक ही फफूंद स्टेशन पर रुकेगी। इस अवसर पर श्याम सिंह, रंजीत पोरवाल, पूर्व चेयरमैन अरविंद पोरवाल, दीपक गुप्ता, समीर विश्नोई, हरिओम सोनी, रियाज, जावेद, जितेंद्र सक्सेना सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें