औरैया। जिले के प्रबल शुक्ला को स्वतंत्रता दिवस पर जागरूक कॉलर का अवार्ड दिया जाएगा। उन्होंने लावारिस भटकते बच्चों को पुलिस की मदद से परिजनों से मिलवाया था।
प्रदेश भर से जागरूक नागरिकों की ओर से कॉल करके या सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से यूपी 112 पर पुलिस को सूचना देकर दूसरों के लिए लगातार सहायता ली जाती है। यूपी 112 के अधिकारियों की ओर से ऐसे लोगों को लगातार प्रोत्साहित किया जाता है। 27 जनवरी 2021 को शहर के मोहल्ला बघाकटरा निवासी प्रबल कुमार शुक्ला ने दो लावारिस बच्चों के भटकने की सूचना देकर पीआरवी की मदद ली थी।
पीआरवी 3483 के कांस्टेबल संदीप कुमार, होमगार्ड शिव भगत सिंह ने दोनों बच्चों को उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया था। इसी को लेकर प्रबल को यूपी 112 के एडीजी अशोक कुमार सिंह की ओर से जागरूक कॉलर के रूप में सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। एसपी उन्हें पुरस्कृत करेंगे।