फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई बंधु बैठक में छाया बिजली मुद्दा

Thu, 10 Sep 2015 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में बुधवार को सिंचाई बंधु बैठक में बिजली का मुद्दा अहम रहा। जिला पंचायत अध्यक्ष ने विद्युत एक्सईन को ध्वस्त बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। इसके  अलावा माइनरों में व्याप्त गंदगी की साफ-सफाई के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


 
बैठक में जिला पंचायत सदस्य लल्ला कठेरिया ने फफूंद के पाता फीडर की बिजली समस्या को उठाया। उन्होंने कहा कि एक तो कुदरत का कहर, ऊपर से बिजली का संकट अब किसानों के लिए परेशानी बन गया है।


इस पर जिला पंचायत अध्यक्ष मो. इरशाद ने एक्सईन  विद्युत को समस्या से निजात दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा  कि शहरवासियों को अगर इस समस्या से निजात नहीं मिली तो वह शासन को रिपोर्ट भेजकर कार्रवाई की मांग करेंगे।
विज्ञापन


 
उन्होंने माइनरों की सिल्ट सफाई के निर्देश सिंचाई खंड के अभियंता को दिए। कहा कि किसी भी सूरत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्य के प्रति हीला हवाली बरतने  वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य लल्ला कठेरिय, नजीमुद्दीन सिद्दीकी के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें