फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

याचना नहीं अब आंदोलन होगा

Thu, 10 Sep 2015 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की ध्वस्त विद्युत व्यवस्था से आम जन त्रस्त है। वहीं व्यापारी तबका भी व्यापार चौपट होने से अब आंदोलन की राह पर चल पड़ा है। कंछल गुट व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने विद्युत अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन छेड़ने की तैयारी करते हुए कहा कि याचना नहीं अब रण होगा, संघर्ष बड़ा भीषण होगा
विज्ञापन



उनका कहना है कि गुरुवार 10 सितंबर को एक्सईएन से वार्ता के बाद आंदोलन का ऐलान किया जाएगा। व्यापारी नेताओं ने साफ लफ्जों में कहा कि बार-बार आश्वासन से काम नहीं चलेगा, अब सिर्फ काम चाहिए।

 
ध्वस्त विद्युत व बिगड़ी पेयजल व्यवस्था के खिलाफ कंछल गुट व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का लहजा सख्त हो गया है। बार-बार के आश्वासनों से त्रस्त व्यापारी नेताओं ने विद्युत विभाग के खिलाफ आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इस संबंध में व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र गुप्ता ने कहा कि विद्युत अधिकारी व्यापारियों के सीधेपन का नाजायज फायदा उठा रहे हैं। विद्युत अधिकारी तत्काल अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं और शहर को समुचित विद्युतापूर्ति उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें अन्यथा अब जबरदस्त आंदोलन छेड़ा जाएगा।

बताया कि आंदोलन की रणनीति तय कर ली गई है। गुरुवार को एक्सईएन से वार्ता के बाद बाजार बंदी की घोषणा की जाएगी।

 
जिला मीडिया प्रभारी आनंद नाथ गुप्ता ने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा मानक विहीन लगाए जा रहे मीटरों से  उपभोक्ताओं का मानसिक, शारीरिक व आर्थिक शोषण किया जा रहा है। लोगों की रातों की नींद और दिन का चैन छिन गया है।


वार्ता के दौरान युवा प्रदेश मंत्री अनुराग अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष मजीद खां, नगर अध्यक्ष विजय कांत पुरवार, कपिल गुप्ता, दिनेश वर्मा व रामजी दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें