फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दखलीपुर में कहीं कब्जा तो कहीं गंदगी से तालाब बदहाल

Mon, 31 Aug 2026 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-12- तालाब के किनारे अवैध कब्जे व फैली गंदगी।संवाद - फोटो : पकड़े गए दोनों शातिर आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
ककोर। तालाबों के संरक्षण अभियानों के बावजूद दखलीपुर गांव का तालाब बदहाल है। यह तालाब अवैध कब्जों, गंदगी और जलकुंभी के कारण अपना अस्तित्व खो रहा है। ग्रामीणों ने तालाब से कब्जा हटाकर उसके सुंदरीकरण की मांग की है।
विज्ञापन

राजस्व अभिलेखों में करीब पौने दो बीघा में दर्ज यह तालाब मौके पर सिमटकर महज 10-12 बिस्वा रह गया है। तालाब करीब 10 फीट गहरा है और इसके आसपास बच्चे खेलते हैं। सुरक्षा इंतजामों की कमी से बच्चों के इसमें गिरने का खतरा बना रहता है। आसपास के लोगों ने तालाब की जमीन पर कब्जा कर लिया है। इससे तालाब में गंदगी फैली है और मच्छरों का प्रकोप है।
ग्रामीणों ने तालाब की बदहाली और कब्जों को लेकर कई बार अधिकारियों व मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की। हालांकि, इन शिकायतों का कोई समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष तालाबों के संरक्षण और जीर्णोद्धार के अभियान चलते हैं। इन अभियानों के तहत सफाई और सुंदरीकरण के दावे भी किए जाते हैं। लेकिन अधिकांश तालाबों में गंदगी, झाड़ियां और अतिक्रमण ही दिखाई देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव को भेजकर तालाबों की स्थिति का जायजा लिया जाएगा। गंदगी होने पर सफाई करवाई जाएगी व लेखपाल और पुलिस द्वारा नापतौल कराकर अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
-संतोष तिवारी, एडीओ पंचायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें