फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार ने बिगाड़ी प्रदेश की स्थिति- रामगोपाल

विज्ञापन
फोटो-04एयूआरपी-19- कार्यकर्ताओं को संबोधित करते सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव। ? - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
दिबियापुर(औरैया)। पिछले पांच सालों में सभी के साथ अन्याय हुआ है। भाजपा सरकार ने प्रदेश की स्थिति बिगाड़ दी है। विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी। यह बातें सपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सदस्य प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने दिबियापुर में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों को लाभ देने की बात कहने वाली भाजपा सरकार में बिचौलिए लाभ कमा रहे हैं और किसान जहां का तहां खड़ा हुआ है। केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट से जनता को कोई लाभ नहीं है।
भाजपा स्वच्छ कानून व्यवस्था की बात करती है लेकिन आंकड़ों की बात माने तो सबसे ज्यादा अपराध भाजपा सरकार में हुए। कहा कि स्वामी के आने से पार्टी मजबूत हुई है। बहू अपर्णा व पूर्व विधायक बिधूना के भाजपा में जान से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने पार्टी के पक्ष में मतदान करान ेके लिए कार्यकर्ताओं को टिप्स भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें